उत्तराखंड: एक लाख 30 हजार की चरस के साथ यूपी का जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, घूमने आ रहा था नैनीताल…

खबर शेयर करें

KASHIPUR CRIME NEWS: पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में नशे का कारोबार तेजी से फैला है। मैदान से लेकर पहाड़ तक आज नशा पूरी तरह से फैल चुका है। हर दिन नशे के सौदागरों को पुलिस गिरफ्तार भी कर रही है लेकिन इसके बावजूद नशा तेजी से फैल रहा है। अब ऊधमसिंह नगर में काशीपुर पुलिस ने यूपी के एक जिला पंचायत सदस्य को चरस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मामला सोमवार का है। पुलिस को सूचना मिली कि यूपी के फरेन्दा का जिला पंचायत सदस्य नैनीताल घूमने के लिये आ रहा है। उसके पास चरस है। जिसके बाद पुलिस ने सूचना पर यूपी के महाराजगंज के श्रितिया बुजुर्ग थाना फरेन्दा निवासी अमरनाथ पुत्र भीखा को 1.25 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गये चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 130000 आंकी गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।