उत्तराखंड: आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, प्राधिकरण स्टाफ को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला…

खबर शेयर करें

Dehradun News: आज धामी मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक में खनन नीति में संशोधन सहित कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 11 बजे से सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी। जिसमें जिला विकास प्राधिकरणों में आउटसोर्स के जरिए स्टाफ नियुक्त किए जाने के लिए उडा को अधिकार दिया जा सकता है। बता दे कि सरकार डेढ़ माह पहले ही जिला विकास प्राधिकरणों की बहाली का निर्णय ले चुकी है, लेकिन यहां स्टाफ तैनान न होने के कारण प्राधिकरण की विधिवत बहाली नहीं हो पाई है। ऐसे में आज धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।