Uttarakhand : पहाड़ में खाई में गिरी कार, एसएसबी के दो जवानों की मौत

खबर शेयर करें

Pithoragadh Accident News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। अब पिथौरागढ़ जिले में थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार अनियंत्रतित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर खाई से शवों को बाहर निकाला। जवानों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात को डीडीहाट थल मार्ग में लालघाटी नामक स्थान पर कार संख्या यूके 07डीटी 4557 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान कार में सवार 11वीं बटालियन एसएसबी में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत 46 वर्ष पुत्र मोहन चंद्र पंत निवासी भट्टी गांव बेरीनाग और एचसीए एमटी वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली सिद्धिविनायक कालोनी थाना रायपुर जिला देहरादून की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसएसबी जवानों ने सोमवार को शवों को खाई से रेस्क्यू किया। शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के सूचना के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।