उत्तराखंड: तीरथ सरकार ने दिया युवाओं को बड़ा तोहफा, रोजगार के लिए जारी किया आदेश

खबर शेयर करें

Job in uttarakhand: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरा फैसला लिया है। वर्तमान समय में विकराल रूप ले रही कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि पूर्व की भांति राज्य में लौट रहे प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों को उनके अनुभव/योग्यता/कौशल के अनुसार उनके निवास स्थान के नजदीक, उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल) के माध्यम से रोजगार अवसर प्रदान करने हेतु पूर्व में व्यवस्था को एक और साल (31 मार्च 2022 तक) बढ़ा दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि ‘‘वर्तमान महामारी के समय में राज्य के युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के बारे में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अत्यधित संवेदनशील तथा सक्रिय हैं। वह स्वयं इस मामले को संज्ञापित कर रहे हैं। मुझे अत्यधिक प्रसन्नता है कि कोविड महामारी के ऐसे विपरीत समय में बेरोजगारों के लिए उपनल के माध्यम से रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के विभागीय प्रस्ताव को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन एवं स्वीकृति प्रदान की गई है।’’

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।