उत्तराखंड: महंगाई की मार, अब नया गैस कनेक्शन लेना भी हुआ महंगा

खबर शेयर करें

Dehradun News: खाद्य पदार्थों में महंगाई के बाद अब इसका असर रसोई गैस कनेक्शन पर भी पड़ गया है। अगर आप नया गैस कनेक्शन लेने की सोच रहे है तो आपकी जेब ढीली होने वाली है। रसोई गैसे के दाम बढऩे के बाद तेल कंपनियों ने नया कनेक्शन लेते समय दी जानी वाली सिक्योरिटी मनी भी बढ़ा दी है। इसमें 750 रुपये बढ़ा दिये गये है। जिसके बाद अब नया घरेलू कनेक्शन लेने के लिए अब 3917 रुपये चुकाने होंगे।

एक साथ दो सिलिंडर लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को 7140 रुपये देने होंगे। इस तरह दो सिलिंडर वाला कनेक्शन लेने पर 1500 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा होगी। पहले से एक सिलिंडर वाला उपभोक्ता डबल सिलिंडर लेना चाहता है तो इसके लिए 2200 रुपये सिक्योरिटी देनी होगी। इससे पहले 1450 रुपये में डीबीसी मिलता था। लेकिन अब कंपनी ने 14.2 किलो के घरेलू कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी राशि बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।