Uttarakhand: पहाड़ के सूरज मेहरा ने पास की CDS परीक्षा, मिली 112 रैंक

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तराखंड के होनहार लगातार छाए हुए हैं एक बार फिर सीडीएस परीक्षा मैं पहाड़ के सूरत सिंह मेहरा ने सफलता अर्जित की है सूरज की सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सूरज मेहरा ने साबित कर दिया कि पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इससे पहले भी कई होनहार व्यास की परीक्षा भास्कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं।

रानीखेत के ऐरोड़ गांव निवासी सूरज सिंह मेहरा ने सीडीएस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सूरज बचपन से ही मेधावी रहे है।सूरज ने प्राथमिक शिक्षा रानीखेत से पास करने के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट करने के बाद वह सीएसडीएस की तैयारियों में जुट गए। पहले ही प्रयास में उनका सीडीएस के लिए चयन हो गया। उन्हें 112वीं रैंक मिली है। उनके पिता नरसिंह मेहरा भी सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता नंदी मेहरा गृहिणी हैं। सूरज की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।