उत्तराखंडः (दुःखद)- सिक्किम हादसे में हल्द्वानी का लाल शहीद, परिवार में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

 Haldwani News: सिक्किम के जेमा में हुए सड़क हादसे में 16 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें उत्तराखंड का भी एक जवान शामिल हैं, जो कि इस सड़क हादसे में शहीद हो गया है। रविंद्र सिंह थापा जो कि पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में सेना का वाहन पलटने पर वह सड़क हादसे में शहीद हो गए हैं, मूलतः पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के रहने वाले है, रवींद्र सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी, एक बेटा पीयूष (10) और एक बेटी इशिका (3) हैं। शहीद का परिवार वर्तमान में पंचायत घर क्षेत्र रामपुर रोड हल्द्वानी में रहता है।

रवींद्र सिंह के बड़े भाई लोकेंद्र भी सेना में जबकि छोटे भाई दशरथ थापा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने बताया कि रवींद्र सिंह काफी मिलनसार थे। जीआईसी पय्यापौड़ी से 12वीं करने के बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। जवान के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, स्थानीय विधायक हरीश धामी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शोक जताया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।