हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- इस गैस एजेंसी पर प्रशासन की छापेमारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए श्री ज्वालाजी गैस सर्विस और उसके प्रेमपुर लोशज्ञानी स्थित गोदाम पर आकस्मिक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर की गई।

संयुक्त निरीक्षण दल में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, बीपीसीएल के फील्ड ऑफिसर और पूर्ति निरीक्षक शामिल रहे। टीम ने गैस एजेंसी कार्यालय और गोदाम में स्टॉक रजिस्टरों की गहन जांच की तथा घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन भी किया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम और डिलीवरी वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक पाया गया। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी उपलब्ध मिले और सभी स्टॉक रजिस्टर अद्यतन स्थिति में पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया: डोबरी में मां भगवती के दिव्य प्राकट्य की चर्चा, 1 जुलाई को होगा भव्य भंडारा एवं भजन-कीर्तन

हालांकि जांच के दौरान कुछ उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने एजेंसी कर्मचारियों के व्यवहार और फोन रिसीव न करने को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। संयुक्त निरीक्षण दल ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एजेंसी संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Recruitment 2026: ग्रुप-सी के 398 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं और पारदर्शी गैस वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।