उत्तराखंड: (दु:खद)-पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौत…

खबर शेयर करें

 PITHORAGADH NEWS: उत्तराखंड  के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से बेहद दुखद खबर सामने आई है यहां बंगापानी गिराली में घास काटने जंगल गई एक महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। गुरुवार को गिराली के ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह कन्याल ने बताया कि दो दिन पूर्व 32 वर्षीय मंजू देवी घास काटने कोनेयाएडी स्थित जंगल गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीतालः (बड़ी खबर)- कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल…

इस दौरान एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम प्रधान कन्याल ने बताया कि महिला के अलावा उसके परिवार में पति और तीन बच्चे 12 वर्षीय नेहा, 10 वर्षीय रवि कुमार व 8 वर्षीय मनीषा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) एसएसपी पंकज भट्ट ने किए कई महिला उपनिरीक्षको के तबादले, देखिए लिस्ट...

पति राम प्रसाद दिव्यांगता के चलते देख नहीं सकते। मृतक महिला ही अब तक खेती और दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। महिला की मौत के बाद अब परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। उनकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है। इधर घटना से मृतका के परिजनों में जहां कोहराम मचा है वहीं गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः आठ साल में तोड़ दिया सात जन्मों का बंधन, पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या…

Ad
Ad
Ad Ad Ad Ad
ashok kumar
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *