उत्तराखंड: जनता को लगेगा बिजली का झटका, बिजली की दरों में फिर बढ़ोतरी

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में ऊर्जा निगम ने अगले 3 महीने के लिए बिजली की दरों में औसतन 6 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी ऊर्जा निगम द्वारा कोयले के दाम बढ़ने से फ्यूल चार्ज के नाम पर की गई है। और यह बढ़ी हुई दरें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के बिल में लागू होंगी।

ऊर्जा निगम के हिसाब से बीपीएल उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट दो पैसे, घरेलू उपभोक्ताओं को 5 पैसे, व्यवसायिक व सरकारी ऑफिस को 7 पैसे, निजी ट्यूबल को दो पैसे और उद्योगों को 7 पैसे, मिक्स लोड को छह पैसे, रेलवे 7 पैसे, इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को 6 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज अतिरिक्त रूप से देना होगा। नई दरों के हिसाब से घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली के बिल प्रति महीने 10 से Rs 20 तक अतिरिक्त भार पड़ेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।