उत्तराखंड : (दु:खद)-पति को रौंद गया अज्ञात वाहन, एक माह बाद विधवा हुई नई नवेली दुल्हन

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Rudrapur: खबर ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से है। जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि एक माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। एक माह बाद ही दुल्हन विधवा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:( बड़ी खबर)- मतदान कल, आम जनता के वाहनों से आवागमन को लेकर जरूरी खबर...

जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम शिवपुरिया, जहानाबाद, पीलीभीत निवासी 26 साल का मान सिंह पुत्र प्यारे लाल शिमला पिस्तोर में किराए में रहता था। वह शिमला पिस्तोर स्थित फैक्ट्री में काम करता था। मानसिंह की शादी एक माह पहले ही हुई थी। शनिवार शाम को वह किसी काम से रुद्रपुर आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (शाबास)- काठगोदाम के तनुज पाठक को UPSC में मिली 72वीं रैंक, कोरोनाकाल में छोड़ी थी नौकरी…

देर रात वह रुद्रपुर से घर को लौट रहा था तभी किच्छा रोड पर तुलसी द्वार के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे इतना जोरदार था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बगवाड़़ा चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया और मृतक के स्वजनों को घटना से अवगत कराया। चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने बतायाकि वाहन की तलाश की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page