Uttarakhand News: इस दिन से खुलेंगे प्रदेश के डिग्री कॉलेज, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह का बड़ा बयान

खबर शेयर करें

Uttarakhand News : अब कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच अब डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने जा रही है । उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी।

शनिवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक सितंबर से प्रदेश के सभी महाविद्यालय खुल जाएंगे और एक अक्टूबर से सभी महाविद्यालयों में पठन – पाठन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा । हालांकि , कोविड -19 से बचाव के लिए जारी केंद्र सरकार की गाइडलाइन और यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही पठन – पाठन का कार्य किया जाएगा ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।