उत्तराखंड: चार बच्चों के बाप से इश्क लड़ा बैठी छात्रा, शादी के बदले मिली मौत…

खबर शेयर करें

ROORKE CRIME NEWS: इन दिनों लगातार हत्याओं की खबरें आ रही है। विगत दिवस ऊधमसिंह नगर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की पटाल से काटकर हत्या कर दी। अब खबर रूडक़ी से है जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गंगनहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पेशे से फोटाग्राफर है। पुलिस ने आज घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार किया है उसके पास से गिफ्ट की गई चेन और उसमें लगा पैंडल बरामद कर लिया। हत्या का प्रेमिका का उस पर शादी करने का दबाव बनाना बताया जा रहा है जबकि प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं।

तलाकशुदा रितु थी एलएलबी की छात्रा

जानकारी के अनुसार रूडक़ी के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी रितु तलाकशुदा महिला थी और एलएलबी कर रही थी। एक सितंबर को वह अचानक लापता हो गई तो उसकी मां ने अजय सैनी और बंटी निवासी किशनपुर पर बेटी को गायब करने और उसकी हत्या करने के शक में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद रितु की स्कूटी पीरबाबा कालोनी के पास गंगनहर किनारे लावारिस हालत में बरामद हुई थी।

तीन साल से थ प्रेम-संबंध

अब शक के आधार पर पुलिस ने फोटोग्राफर अजय से पूछताछ शुरू की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद ने दोनों की कॉल डिटेल निकाली गई तो पुलिस के होश उड़ गये। अब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अयज ने बताया कि तीन साल से उसके रितु से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ दिनों से उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। वह शादी नहीं करना चाह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: कॉर्बेट दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने की शिष्टाचार भेंट

प्रेमी था चार बच्चों का बाप

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अजय पहले से ही शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं। विगत एक सितंबर को रितु से उसका झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद गुस्से में रितु उसका मोबाइल लेकर अपने घर आ गई थी। इसके बाद अजय उसके घर पहुंचा यहां भी दोनों में खूब झगड़ा हुआ था। वह रितु को शादी का आश्वासन देकर अपना मोबाइल ले लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ग्राफिक एरा के ‘ग्राफेस्ट-2026’ में गूंजेगा ‘गुलाबी क्वीन’ Jasmine Sandlas का जादू

शादी के लिए कहा तो कर दी हत्या

यहां से अजय ने रितु को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। इसके एक सितंबर की शाम को ही उसने रितु को मिलरे के लिए पहले कलियर रोड पर बुलाया। वह पीरबाबा कालोनी के पास पहुंचे। दोनों गंगनहर की पटरी पर बैठे थे। तभी उसने रितु के गले से चेन छीन ली और उसे गंगनहर में धक्का दे दिया और उसकी स्कूटी को वहीं छोडक़र घर आ गया था। आरोपी की निशानदेही पर गंगनहर से रितु का शव बरामद कर लिया। रितु का शव गंगनहर में एक जगह पर अटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।