उत्तराखंडः पहाड़ में रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें

Champawat News: पहाड़ में रिश्तों का शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। खबर चंपावत जिले से जहां चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों का शर्मसार किया है। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चंपावत जिले की एक ग्राम पंचायत में एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। शनिवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत में चाचा ने अपनी सगी भतीजी को हवस का शिकार बनाया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल भुवन चंद्र आर्य ने बताया कि नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।