उत्तराखंड : भारी बारिश का अलर्ट, आज इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग की ओर से जारी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून और मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार एक जुलाई को जनपद में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- 01व 02 जुलाई के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन हाई अलर्ट

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय (सरकारी), अर्द्धशासकीय, मान्यता प्राप्त निजी (प्राइवेट) विद्यालय (कक्षा एक से लेकर 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार को पूरी तरह बंद रहेंगे

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।