UTTARAKHAND GOVT JOB: UKSSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस विभाग में 493 पदों निकली भर्ती…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND POLICE JOB: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए एक और खुशखबरी है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो भर्ती विज्ञापनों के द्वारा कुल 493 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में पुलिस विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक दरोगा के 65 पद और उप निरीक्षक दरोगा अभिसूचना के 43 पद गुल्मनायक पुरुष पीएसी और आईआरबी के 89 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 24 पद कुल 221 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की है इसके अलावा पुलिस दूरसंचार विभाग के मुख्य आरक्षी के 272 रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 221 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन 8 जनवरी से शुरू किए जाएंगे जब के अंतिम तिथि 21 फरवरी रखी गई है वहीं दूसरी तरफ पुलिस दूरसंचार विभाग के अंतर्गत मुख्य आरक्षी के 272 रिक्त पदों के लिए 10 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और 23 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे कुल 493 पदों की इस भर्ती के लिए राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए पूरी छूट दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।