Good news information alert from hand with megaphone or loudspeaker vector illustration, flat cartoon announce notification sign
खबर शेयर करें
UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड में 571 पदों पर लेक्चरर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है इस भर्ती प्रक्रिया में शिक्षा निदेशालय ने 137 पद और बढ़ाए जाने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजकर कहा गया है कि प्रदेश में 571 पदों पर लेक्चरर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसमें 544 सामान्य एवं 27 महिला शाखा के पद हैं।
लोक सेवा आयोग की ओर से कहा गया है कि इन पदों पर परीक्षा कराए जाने के बाद चयन की प्रक्रिया चल रही है निदेशालय की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्तमान में सीधी भर्ती के सामान्य शाखा के 974 पद खाली है। जबकि महिला शाखा के 71 पद खाली है लिहाजा अपर शिक्षा निदेशक ने कहा है कि लेक्चरर के खाली चल रहे पदों पर विषय वार भर्ती की जाए।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।