उत्तराखंड: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, 1521 सिपाही और 197 दरोगा के पदों को सरकार ने दी मंजूरी…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस में रिक्त 1521 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को सरकार ने मंजूरी दे दी है। साथ ही दरोगा के 197 पदों पर भी भर्ती होगी। शासन ने इसे भी अनुमति दे दी है। उम्मीद है कि कुछ दिन में विज्ञप्ति जारी हो सकती है।

बता दें लंबे समय से युवा पुलिस भर्ती के इंतजार में थे। वही पुलिस भर्ती की मांग को लेकर युवा आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री आवास कूच को जा रहे बेरोजगारों को पुलिस ने हाथीबडक़ला पर रोका था। इस दौरान बेरोजगारों की पुलिस से भी झड़प भी हुई। बेरोजगार मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े रहे। बेरोगगारों को आचार संहिता से पहले ही जारी करने का आश्वासन दिया गया। देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि उम्मीद जगी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।