उत्तराखंड: (गजब)-अल्मोड़ा में शादी की सुबह दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, आधे रास्ते से लौटे बराती

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Almora: लॉकडाउन में कई तरह की शादियां देखने को मिल रही है। कभी दूल्हा कोरोना पॉजिटिव तो कभी दुल्हन। लेकिन फिर भी लोग पीपीई किट पहनकर mशादी कर रहे है। शनिवार को अल्मोड़ा जिले में गजब का नजारा देखने को मिला जबकि दुल्हन के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बारात रास्ते से लौट गई। आइये जानते है पूरी खबर…

शनिवार को अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक के तल्ली मिरई गांव में शादी के दिन दुल्हन कोरोना पॉजिटिव आ गई। जैसे ही इसका पता लगा तो परिजनों में हडकंप मच गया। ऐसे में बारात दूल्हे के घर से निकल चुकी थी तो कुछ बाराती बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। बाद में पीपीई किट पहन कर दूल्हा- दुल्हन ने फेरे लिए।

बताया जा रहा है कि बारात गरमपानी से आई थी। द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि सैम्पल बीते कुछ दिन पहले लिए गए थे। जिसकी रिपोर्ट आज आई। उन्होंने बताया कि दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना पर बारात में आए लोगों को आधे रास्ते से लौटा दिया गया। जबकि गांव में पीपीई किट भी उपलब्ध कराई गई।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।