उत्तराखंडः मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी को भायी पहाड़ की छोरी, आज लेंगे पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ सात फेरे…

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड से लगातार अभिनेता और क्रिकेटरों की शादियां हो रही है। पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से साक्षी से शादी की। इसके बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी है। वहीं कई और स्टार उत्तराखंड के दामाद बन चुके है। अब मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी जिन्हें लोग मामाजी के नाम से जानते है। आज वह भी उत्तराखंड के दामाद बनने जा रहे हैं। शुक्रवार को वह विवाह के बंधन में बंधेंगे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हो रहे समारोह में मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी भी सपरिवार शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल: साहित्य, संस्कृति और कला का रंगारंग संगम 25 अप्रैल से

बता दें कि इससे पहले गुरूवार को एक रिजॉर्ट में मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। आज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं।

Ad

परितोष की शादी में सांसद और अभिनेता रवि किशन के भी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है। परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हो रही है। बता दें कि परितोष एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसी शो के दौरान उन्हें मामाजी के नाम से फेम मिला। इसके अलावा उन्होंने अन्य फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।