उत्तराखंडः रेलवे ट्रैक के पास मिला आठ दिन का नवजात, साथ में रखी थी दूध की बोतल

खबर शेयर करें

Dehradun News: भीमगोड़ा क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आठ से दस दिन के मासूम शिशु को रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दिया गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह एक चादर में लिपटा हुआ था और उसके पास दूध की बोतल भी पड़ी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और अनुमान है कि किसी ने तड़के सुबह बच्चे को वहां छोड़ दिया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषी व्यक्ति की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।