उत्तराखंड: धूं-धूं कर जली रुद्रपुर की ब्रिटानिया कंपनी, करोड़ों का नुकसान

खबर शेयर करें

RUDRAPUR NEWS: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां ब्रिटानिया फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है और देर रात लगभग 12:00 बजे से लगी आग अब तक नहीं बुझ पाई है सैकड़ों गाड़ियां दमकल की आग बुझाने में अब तक लगी हुई है खुद कंपनी का फायर हेडन भी लगा हुआ है इसके अलावा सिडकुल की अन्य फैक्ट्रियां के फायर बिग्रेड भी मदद के लिए लगाए गए हैं बावजूद इसके आगे इतनी भयंकर है कि बुझने का नाम नहीं ले रही ।

पंतनगर सिडकुल की ब्रिटानिया फेक्ट्री में आग लगने से फेक्ट्री प्रबंधन सहित प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना को देखते हुए जिलाप्रशासन सहित पुलिस प्रशासन ने मौके पर डेरा जमाया हुआ है। आग ने फेक्ट्री के गोदाम, दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में लिया है। अग्निशमन के एक दर्जन से अधिक वाहन और कंपनियों के निजी वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। आग लगने से फेक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।