उत्तराखंड: हल्द्वानी की बेटी ने बढ़ाया देवभूमि का मान, अमेरिका की यूनिवर्सिटी देगी 1.64 करोड़ की छात्रवृत्ति

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड की बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। सेना से लेकर पुलिस तक में आज पहाड़ की बेटियों ने डंका बजाया है, वहीं बालीवुड से लेकर देश के बड़े पदों पर बेटियों ने एक बड़ी जिम्मेदारी भी उठाई है। अब विदेशों में भी उत्तराखंड छा गया है। जी हां अब हल्द्वानी की बेटी ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने अपर्णा जोशी को 1.64 करोड़ की छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया है। सिविल इंजीनियरिंग परिवहन के क्षेत्र में शोध करने के लिए अमेरिका की आयोवा यूनिवर्सिटी अगले पांच साल में अर्पणा को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आगे पढ़ें

बता दें कि बचपन से ही मेधावी रही अर्पणा को अमेरिका की टेक्सास, एरिजोना व ब्रिटेन की न्यू कैसल यूनिवर्सिटी से भी छात्रवृत्ति के साथ उच्च शोध के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। लेकिन उन्होंने आयोवा यूनिवर्सिटी को ही शोध के प्रस्ताव को स्वीकार किया। फिलहाल वर्तमान में अपर्र्णा डब्ल्यूएसपी इंडिया ग्लोबल इंजीनियरिंग कंसलटेंसी में बतौर ग्रेजुएट इंजीनियर काम कर रही हैं। कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजमार्गों के निर्माण योजना के बारे में तकनीकी सलाह देने का काम करती है। आगे पढ़ें

अपर्णा ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से सिविल इंजीनियरिंग परिवहन में बीटेक किया। इसके बाद उसने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी हैदराबाद से एमटेक की डिग्री हासिल की। अब अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने अपर्णा जोशी को 1.64 करोड़ की छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया है। सिविल इंजीनियरिंग परिवहन के क्षेत्र में शोध करने के लिए अमेरिका की आयोवा यूनिवर्सिटी अगले पांच साल में अर्पणा को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।बेटी सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।