उत्तराखंड: CBI अफसर बनकर साइबर ठगी, बुजुर्ग अधिकारी से 64.65 लाख की चपत

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड जलनिगम से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग अधिकारी को साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर “डिजिटल अरेस्ट” में लिया और 64.65 लाख रुपये की भारी ठगी कर ली। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर उन्हें डराया।

पुलिस के अनुसार, 71 वर्षीय पीड़ित देहरादून के अजबपुर कलां क्षेत्र में रहते हैं। आरोपियों ने फोन कर बताया कि उनके नाम पर दिल्ली में एक फर्जी बैंक खाता खुला है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर उच्चतम न्यायालय का जाली वारंट दिखाया।

ठगों ने बैंक खातों में जमा रकम के “सत्यापन” का झांसा दिया और जांच पूरी होने पर पूरी राशि लौटाने का भरोसा दिलाया। डर और दबाव में आकर पीड़ित ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में कुल 64,65,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब आरोपियों ने जमानत के नाम पर चार लाख रुपये और मांगे, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि शिकायत के आधार पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।