उत्तराखंडः पत्रकार की बेटी से साइबर ठगों ने ऐसे कर दी हजारों की ठगी…

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में अब दिव्य हिमगिरि के संपादक कुँवर राज़ अस्थाना की बेटी के बैंक एकाउंट से एक अनजान शख्स ने साइबर धोखाधड़ी करके 37,000 रुपए ठग लिए। साइबर ठग ने अस्थाना का मित्र बताकर बेटी को फ़ोन करके कहा कि आपके पिता ने 13,000 रुपए आपके गूगल पे एकाउंट में भेजने को कहा है, क्या आपका यही नंबर है गूगल पे का। बिटिया ने हाँ कर दिया। उसके तुरंत बाद साइबर फ्राड ने एक फ़र्ज़ी ट्रांसक्शन मैसेज भेजकर कहा कि गलती से आपको 30,000 रुपए चले गए हैं। आप मुझे 17,000 रुपए वापिस कर दो। इस प्रकार झांसा देकर बिटिया से 17,000 ठग लिए। उसने फिर दुबारा फ़र्ज़ी ट्रांसक्शन मैसेज भेजा और कहा कि यह ट्रांजेक्शन किसी और को करना था, गलती से आपको चला गया। इस प्रकार 20,000 रुपए और ठग लिए। यह सब बहुत ही कम समय में हो गया।

बिटिया को ठगे जाने का अहसास तब हुआ जब उनके मोबाइल पर बैंक से डिडक्शन के मैसेज आने शुरू हुए और चार ट्रांसक्शन में उनका बैलेंस घटने लगा। ठगे जाने का अहसास होने पर बिटिया ने अपने पिता को फ़ोन किया। पिता ने बिना देरी किये बैंक के पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और साइबर पुलिस के ऑनलाइन शिकायत नंबर 1930 पर कॉल किया। इसके बाद साइबर टास्क फोर्स के व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत दर्ज की। उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा को भी व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम की जानकारी दी। साइबर टास्क फोर्स ने उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।