उत्तराखंडः (गजब)-जिससे युवक ने की दूसरी शादी, उसने पहले ही की थी तीन शादियां, अब मांग रही 15 लाख…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इन दिनों एक के बाद एक गजब के मामले सामने आ रहे है। खासकर ऊधमसिंह नगर जिले की तो चर्चा ही कुछ और है। अपराधों में अव्वल रहने वाला यह कुमाऊं का एक मात्र जिला है। अब खबर काशीपुर से है, जहां एक युवक ने दूसरी शादी की, शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले ही तीन शादी कर चुकी है। इसे बाद जो हुआ वो आप आगे पढ़िये…

पूरा मामला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर का है यहां एक व्यक्ति ने दूसरी पत्नी व उसके साथियों पर 15 लाख रुपये न देने पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पत्नी व उसके साथियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़िये…

जानकारी के अनुसार ग्राम चांदपुरए गोपीपुरा निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वह एक डिपो में चौकीदार के पद पर तैनात है। उसकी पहली पत्नी का 24 मई 2021 को बीमारी के बाद निधन हो गया। ऐसे में उसके गांव के ही एक युवक ने उसकी दूसरी शादी कराने की बात कही। इसके बाद युवक ने 18 जनवरी 2022 को एक युवती से उसकी दूसरी शादी कर ली। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी में, पहाड़ आने-जाने वालों वाहनों का बदला रूट

शादी के कुछ समय बाद ही दूसरी पत्नी ने बच्चों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब उसे पत्नी को समझाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट कर दी, इसके बाद उसे पता किया चला कि जिससे उसने शादी की है, उसकी पहले ही तीन शादियां पहले हो चुकी हैं। युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। तीनों पतियों से अपने दोस्तोंकी मदद से रकम ऐंठ कर समझौता कर चुकी है। आरोप लगाया कि अब अपने साथियों से मिलकर वह उसे 15 लाख रुपये की डिमांड कर ब्लैकमेल कर रही है। युवक ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसके नाबालिग बच्चों को जान.माल का खतरा है। उसने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।