उत्तराखंड: राज्य में घट रहा कोरोना, आज आये मात्र 589 मामले

खबर शेयर करें

CORONA UPDATE UTTARAKHAND: गुरुवर को कोरोना के 589 मामले सामने आए है। राज्य में कोरोना का आंकड़ा 332067 पहुंच गया है। आज रिकार्ड 3354 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 297122 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 589 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिनमें देहरादून जिले से 136 ,हरिद्वार से 104 , नैनीताल जिले से 75, ऊधमसिंह नगर से 70 ,पौडी से 12, टिहरी से 79, चंपावत से 02, पिथौरागढ से 22, अल्मोड़ा 46, बागेश्वर से 13, चमोली से 50, रुद्रप्रयाग से 48 ,उत्तरकाशी से 21 कोरोना पॉजिटिव मिले है।

वहीं आज 31 मरीजों की मौत हुई। जबकि 3354 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 332067 मरीजों में से 297122 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5822 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं , 6573 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।