उत्तराखंड: 5703 केसों के साथ उत्तराखंड में आज फिर फूटा कोरोना बम, 96 मरीजों की मौत

खबर शेयर करें

देहरादून। मंगलवार को उत्तराखंड में कोरोना बम फिर फूटा है। हर दिन तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार का उत्तराख्ंाड में 5703 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। वहीं आज मरने वालों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। आज प्रदेश में सबसे ज्यादा 96 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।

Today corona News Uttarakhand

गढ़वाल मंडल में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिला। उत्तराखंड पहले पायदान पर खड़े राजधानी देहरादून में एक बार फिर कोरोना बम फूटा। आज अकेले देहरादून में 2218 कोरोना पॉजिटिव मरीजा निकले जबकि हरिद्वार जिले में 1024 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये। वहीं बात कर कुमाऊं मंडल की तो नैनीताल में 848 और उधमसिंह नगर जिले 397 पॉजिटिव केस आये। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढक़र 162562 हो गई है। वहीं उत्तराखंड में अब तक 2309 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Ad

इसके अलावा मंगलवार को 1471 ठीक होकर घर लौटे है। अभी तक उत्तराखंड में लाख 62 हजार 562 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 13 हजार 736 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 32171 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज गढ़वाल मंडल में राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा 2218 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि उसके पीछे चल रही हरिद्वार जिले में 1024 कोरोना पॉजिटिव सामने आये। इसके अलावा गढ़वाल मंडल में पौड़ी में 132, टिहरी में 204, रुद्रप्रयाग में 35, उत्तरकाशी 242 कोरोना मरीज मिले। कुमाऊं मंडल के नैनीताल में 848 मरीज मिले, वहीं ऊधमसिंह नगर 397, पिथौरागढ़ में 98, अल्मोड़ा में 189, चमोली में 214, बागेश्वर में 44 और चंपावत में 58 कोरोना मरीज मिले है। उत्तराखंड में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 208 पहुंच गई है। उत्तराखंड में अब कोरोना मरीजों की संख्या 43032 पहुंच गई है। अब तक 2309 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।