उत्तराखंडः (बधाई भुला)- फिर छायी सोमेश्वर घाटी, रनमन के यशराज बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट…

खबर शेयर करें

Someshwar News: पहाड़ और प्रतिभा एक ही सिक्के के दो पहलु है। इसे पहाड़ के युवाओं ने समय-समय पर अपनी प्रतिभा के जरिये दिखाया है। देवभूमि के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के हर घर से एक फौजी जन्म लेता हैं और हमेशा देश की रक्षा के लिए तत्पर रहता है। वर्तमान में पहाड़ के युवाओं ने सेना में बड़े-बड़े पदों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। अब एक और युवा भारतीय सेना हिस्सा बना है। जी हां सोमेश्वर के यशराज सिंह खड़ाई भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। अगला पैरा पढ़े…

शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून (आईएमए) में पासिंग आउट परेड में सोमेश्वर के ग्राम बजेल, पोस्ट रनमन निवासी यशराज सिंह खड़ाई भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। बचपन से ही सेना के प्रति समर्पित भाव ने यशराज को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनाया। उनके पिता मदन सिंह खड़ाई भी भारतीय सेना से कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए जबकि माता उमा देवी गृहणी है। अगला पैरा पढ़े…

परिजनों ने बताया कि यशराज की प्राथमिक शिक्षा आनंद वैली स्कूल सोमेश्वर से हुई। उस दौरान पिता भारतीय सेना में कार्यरत थे तो 6ठीं से 8वीं तक शिक्षा यशराज ने जम्मू से प्राप्त की। इसे बाद 12वीं की शिक्षा देहरादून उत्तराखंड से प्राप्त की। इस दौरान वह सेना की तैयारी में जुट गये और वर्ष 2019 में एनडीए में आॅल इंडिया लेबल पर 17वीं रैंक हासिल कर यशराज ने अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। इसके बाद वह प्रशिक्षण के लिए चले गये। वर्ष 2023 में वह भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण लेने पहुंचे, जहां से एक साथ के प्रशिक्षण के बाद बेटे के कंधों पर बेटे के कंधों पर सितारे लगाये। इस दौरान उनकी दोनों बहनें रजनी और पूजा भी मौजूद रही। यशराज के लेफ्टिनेंट बनने के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है। लोग उनके घर पर बधाईयां देने पहुंच रहे है। लेफ्टिनेंट यशराज की इस उपलब्धि से एक बार फिर सोमेश्वर का नाम रोशन हुआ है। पहाड़ प्रभात की ओर से यशराज को लेफ्टिनेंट बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई। खबर अच्छी लगी तो शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मदर्स डे पर ग्रीन वुड्स ग्लोबल स्कूल में सजी खुशियों की महफिल, नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।