उत्तराखंडः (बधाई)-हल्द्वानी के हर्षित बने भारतीय वायुसेना में फ्लाईंग ऑफिसर, खुशी से झूम उठा परिवार…

खबर शेयर करें

Haldwani News उत्तराखंड के युवा किसी से कम नहीं और अगर माता-पिता द्वारा अपने बच्चो को सही दिशानिर्देश दिए जाए तो वो कुछ भी कर सकते है। इसका उद्धरण हल्द्वानी के उचापुल निवासी जगदीश चंद्र लोहनी और सरोज लोहनी साक्षात रूप से दर्शाते है , इनके पुत्र हर्षित लोहनी आज भारतीय वायुसेना में फ्लाईंग ऑफिसर बन अपने माता पिता के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा कर दिया है।

बचपन से ही मेधावी रहे हर्षित द्वारा एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के पीछे अपने माता पिता समेत अपने गुरुजनों का धन्यवाद अदा किया है। हर्षित जैसे युवा आज के युवाओं की प्रेरणा है जो उन्होंने आज अपनी इस कामयाबी से साबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।