उत्तराखंडः सीएम धामी ने नारीशक्ति वंदन महोत्सव में प्रतिभाग, उतरैणी की दी बधाई…

खबर शेयर करें

Rudrapur News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मातृ शक्ति की प्रतिभा और कौशल को पहचान कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने मातृ शक्ति से आहवान किया कि घर-घर जाकर राम दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत हुई है। महिलाओं को ’’सुविधा के साथ सुरक्षा भी’’ के सिद्धांत पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी एवं विधायक शिव अरोरा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।