Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने की हेल्पलाइन 1905 की बैठक के दौरान अधिकारियों की समीक्षा

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की बैठक के दौरान अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। जिन विभागों के अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं के समाधान में शिथिलता बरती गई थी उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए और कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है तो अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान शिकायतकर्ताओं से वार्ता भी की। जिन लोगों की समस्या का समाधान हो चुका है उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने साथ ही अन्य शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान त्वरित रुप से करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से तहसील दिवसों का आयोजन करने और समाधान होने के बाद जनता से फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए। SDG इंडेक्स में सर्वोच्च रैंक प्राप्त करने को सकारात्मक बिंदु बताते हुए उन्होंने अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि कार्य पद्धति में गुणात्मक सुधार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।