उत्तराखंड: मातम में बदली बेटे के जन्मदिन की खुशियां, पहाड़ में पिता समेत दो की मौत से मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

ACCIDENT NEWS CHAMPAWAT: चंपावत जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। जहांं बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोडक़र लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे की खबर करीब आठ घंटे बाद मिल सकी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पल भर की खुशियां मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इन निजी स्कूलों को नोटिस, महंगी किताबें, स्टेशनरी, ड्रेस में किया बड़ा खेल

जानकारी के अनुसार बुधवार को पाटी के ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन था। रात में जन्मदिन मनाने के बाद डूंगर सिंह मेहमानों को छोडऩे के लिए कार से मूलाकोट गए थे। जहांं से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में डूंगर सिंह पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह घायल हो गए। हादसे की खबर किसी को नहीं लगी।

Ad

इस दौरान हादसे में रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह को गुरुवार सुबह होश आया तो उसने सूचना पत्नी को दी। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाी। इसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी लेकिन स्थानीय लोगों ने घना कोहरा होने से दुर्घटना की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।