उत्तराखंडः खेत में कर रहे थे रोपाई, आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत

खबर शेयर करें

Khatima News: आज सुबह उधमसिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा में बरसात ने जहां किसानों को राहत देने का काम किया है, वहीं इसके चलते एक दु:खद हादसा भी हुआ है। बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई बहन की मौत हो गई।

खटीमा तहसील क्षेत्र के सैजना गांव में 22 वर्षीय सुहावनी राणा अपने भाई 19 वर्षीय सुमित सिंह के साथ अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वे दोनों खेत में ही मूर्छित हो गए। पास में काम कर रहे परिजनों के द्वारा उन्हें आनन फानन में खटीमा के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशिकांत ने जांच उपरांत दोनों भाई बहनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सैजना गांव शोक की लहर छा गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।