उत्तराखंडः बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की मौत

खबर शेयर करें

Rishikesh News: बुधवार को उत्तराखंड के लिए काला दिन साबित हुआ। कुमांऊ से लेकर गढ़वाल तक हादसों की खबर आती रही। गढ़वाल के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर गिरने से बदरीनाथ से लौट रहे प्रवासी श्रद्धालुओं का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को न्यूयार्क में रहने वाले 9 प्रवासी भारतीय श्रद्धालु बदरीनाथ धाम से भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर टेम्पो-ट्रैवलर से ऋषिकेश लौट रहे थे। नरकोटा में पहाड़ी से एक बड़ा वोल्डर सीधे वाहन के ऊपर आ गिरा। पत्थर वाहन की छत तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे वाहन में सवारअमित सिकधर उम्र 62 वर्ष और बुद्धदेव मजूमदार उम्र 74 वर्ष निवासी न्यूयार्क, अमेरिका गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।