उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-1317 एलटी शिक्षकों को दी जाएगी एक माह के भीतर नियुक्ति

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1317 सहायक अध्यापक (एलटी) शिक्षकों को प्रदेश के विभिन्न दुर्गम विद्यालयों में एक माह के भीतर नियुक्ति दी जाएगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी चयनित शिक्षकों की प्रथम तैनाती पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों में की जाएगी।

विषयवार चयनित शिक्षकों की संख्या

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी अंतिम चयन परिणाम के अनुसार, विभिन्न विषयों में शिक्षकों का चयन हुआ है:

  • गणित: 153
  • सामान्य: 237
  • विज्ञान: 197
  • वाणिज्य: 15
  • संस्कृत: 21
  • उर्दू: 1
  • इंग्लिश: 164
  • हिन्दी: 179
  • कला: 229
  • संगीत: 8
  • गृह विज्ञान: 13
  • व्यायाम: 100

प्राथमिकता के आधार पर दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी चयनित शिक्षकों को पहले गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी तथा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपदों के दुर्गम विद्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा, देहरादून के चकराता ब्लॉक और नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ विद्यालयों में भी शिक्षकों की तैनाती होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ विद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है, ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इससे शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और छात्रों को पढ़ाई के लिए अन्यत्र विद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 29 पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत

जल्द जारी होंगे शेष पदों के परिणाम

उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 1544 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा था, जिसके सापेक्ष 1317 पदों पर चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई है। शेष पदों के लिए चयन परिणाम न्यायालय में योजित याचिका के निस्तारण के बाद घोषित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।