उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-इस दिन होगीं वन दरोगा परीक्षा, देखिये पूरा टाइम टेबिल

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने प्रदेश में वन दरोगा भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट दिया है । वन दरोगा की परीक्षा 16 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक आयोजित की जाएगी ।

प्रत्येक दिन दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी । यानी कुल 9 दिनों में 18 शिफ्टों में वन दरोगा परीक्षा संपन्न होगी । आयोग द्वारा जल्द प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे । इसकी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी । पहाड़ी क्षेत्रों में जहां कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है , वहां टेबलेट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षाएं संपन्न की जाएंगी । पहली परीक्षा पाली का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा । वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।