उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- तेज आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही,10 से अधिक वाहन मलबे में दबे

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में बुधवार को लंबे समय बाद मौसम ने करवट ली। पहाड़ी इलाकों में तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। खासकर चमोली जिले के थराली क्षेत्र में मौसम का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिला।हल्द्वानी समेत कुमांऊ के जिलों में तेज आंधी तूफान में कई घरों की छतें उड़ा दी। वहीं कई जगह भारी बारिश से वाहन मलबे में दब गये।

थराली में तबाही, 10 से अधिक वाहन मलबे में दबे
थराली तहसील के ग्वालदम, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी और अन्य गांवों में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन मलबे की चपेट में आ गए, जबकि छह से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया।

दोपहर में छाया अंधेरा, तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश
बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी और भारी बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। करीब तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से नाले और गदेरे उफान पर आ गए। देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी के बीच मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 14 जुलाई को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट सूची

व्यापारियों को भारी नुकसान, फसलें भी बर्बाद
मुख्य बाजार थराली में दुकानों में पानी और मलबा घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। तहसील मुख्यालय के पास एक नाले में भारी मलबा आने से कई वाहन फंस गए। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि वाहनों को निकाला जा रहा है और फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जल्द किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।