उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-डी-फार्मा की छात्रा को सरेराह सहपाठी ने मारी गोली, पल भर में मिली मौत…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: राजधानी देहरादून से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां रायपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला कोई और नहीं छात्रा का दोस्त ही है और हत्या के पीछे शुरुआती वजह प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम वंशिका बंसल 19 वर्षीय था, जो सहस्त्रधारा रोड स्थित फार्मेसी कॉलेज से बी फार्मा कर रही थी ,और वह यही हॉस्टल में रहती थी गुरुवार की शाम को वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से हॉस्टल से बाहर आई थी तभी आरोपी छात्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

आनन-फानन में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही वंशिका ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल यह बताया जा रहा है कि वंशिका हरिद्वार की रहने वाली है वहीं दूसरी तरफ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मुक्त विवि में हॉस्पिटैलिटी, उद्यमिता एवं रोजगारपरकता विषय पर एक दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।