उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, इस दिन जारी हो सकती है अंतिम अधिसूचना

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को मेयर और अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद से आई आपत्तियों का निपटारा लगातार किया जा रहा है।शहरी विकास निदेशालय ने शनिवार देर रात तक 100 निकायों से संबंधित आपत्तियों का निपटारा किया। रविवार को निदेशालय अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देगा, ताकि सोमवार या मंगलवार तक अंतिम अधिसूचना जारी की जा सके।

आयोग का लक्ष्य है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद 25 या 26 दिसंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाए। इसके तहत निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, और अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश में 100 नगर निकायों के चुनाव कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। शहरी विकास विभाग इस प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।