उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-घर में घुसकर महिला की हत्या, बेटा पहुंचा घर तो बेड पर मिली लाश…

खबर शेयर करें

Haridwar Crime News: उत्तराखंड में आये दिन लूट और हत्या जैसे अपराधों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। आज एक महिला की हत्या के बाद फिर सनसनी फैल गई। हरिद्वार में रानीगली के शिवनगर में घर पर एक महिला शव पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच में सामने आया कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं और जीभ बाहर निकली थी। महिला की नाक से खून भी निकल रहा था। आगे पैरा पढ़े…

जानकारी के अनुसार रानीगली के शिवनगर ममता सैनी का पुत्र अभय सैनी घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा बंद था। जिसके बाद कुंडा खोल घर के अंदर पहुंचा तो उसके होश उड़ गये। उसकी मां बेड पर मृत पड़ी थी। अभय ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर दौड़े। अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।