उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- लो जी! अब 6 फीट की दूरी और मास्क है जरूरी, जारी हुआ नया आदेश…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 को लेकर मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों को आज एक आदेश जारी किया है, जिसमें पूर्व के कोविड-19 रिस्ट्रिक्शन के संबंध में जारी आदेश को 20 नवंबर से निरस्त किया गया है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश को लागू करने को कहा गया है। जबकि जर्नल डायरेक्शन में कड़ाई से सार्वजनिक स्थलों कार्य स्थलों एवं सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर व्यक्तियों की सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 6 फीट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य किया गया है। तथा सार्वजनिक स्थलों पर थूकना गैरकानूनी होगा, तथा सार्वजनिक स्थलों पर पान गुटखा तंबाकू आदि का सेवन प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।