उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- Uksssc पेपर लीक में उत्तराखंड पुलिस का जवान गिरफ्तार, घर से उपलब्ध कराए थे पेपर

खबर शेयर करें

Uksssc pepar leak: पेपर लीक मामले में उत्तराखंडसे बड़ी खबर आ रही है। यूकेएसएसएससी के पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसका भाई जोकि कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात था पहले ही इस मामले में जेल जा चुका है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि Uksssc पेपर लीक प्रकरण में संबंधित मुकदमे की विवेचना के दौरान में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियो से पूछताछ से पूछताछ के आधार पर गुरुवार को विनोद जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में उधमसिंह नगर जिले में तैनात है। उसका भाई मनोज जोशी जोकि कनिष्ठ सहायक के पद पर था, वह इसी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है, जोकि इस जेल में बंद है। एसएसपी ने बताया कि विनोद जोशी ने अपने भाई के साथ मिलकर भर्ती परीक्षा में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया था। यहां अभ्यर्थियों को रात में प्रश्नपत्र हल करवाया गया था, साथ ही कई अभ्यर्थियों को अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-एमबीपीजी कॉलेज में मतदान के बाद छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट में छात्र घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।