उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- पहाड़ में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी आरोपी ने पीटा

खबर शेयर करें

Pithoragadh Crime News: इन दिनों उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आयी है। शहरों में गोलीकांड और हत्याओं के बाद अब पहाड़ में भी वारदातें होने लगी है। खबर पिथौरागढ़ जिले से है। जहां एक ग्रामीण की हत्या के बाद जिले में सनसनी फैल गई। घटना डीडीहाट के घोरपट्टा क्षेत्र की है। जहां ननपापों गांव निवासी एक ग्रामीण को अटल गांव निवासी व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पति के बचाव के लिए आई पत्नी को भी आरोपी ने लाठी डंडे मार कर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार ननपापों गांव निवासी प्रह्लाद सिंह पुत्र धनराज सिंह 48 साल की घोरपट्टा में परचून की दुकान है। शनिवार को अटल गांव निवासी सोबन सिंह से उसकी किसी बात पर मामूली बहस हो गई थी। दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद सोबन राम ने प्रह्लाद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और प्रह्लाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान प्रह्लाद पर हमला होते देख वहीं पास में मौजूद उसकी पत्नी कलावती देवी पति को बचाने आई तो हत्यारोपी सोबन राम ने कलावती पर भी लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे कलावती देवी के गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कलावती के सिर, पीठ, हाथ और पैरों पर गंभीर चोट आई है।

पहाड़ मंे दिनदहाड़े हत्या के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और वे भी बीच बचाव को दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल कलावती देवी को डीडीहाट सीएचसी पहुंचाया, जहां पर उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में की जांच जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।