उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-धामी कैबिनेट के फैसले से खिले लोगों के चेहरे, नगर निगम में शामिल हुई जीतपुर नेगी कालोनी

खबर शेयर करें

Dehradun news: आज धामी केबिनेट में कई प्रस्तावों पर मोहर लग गई। जिसमें से जीतपुर नेगी कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

– अस्पतालों में हर साल बढ़ने वाले 10% सरचार्ज को किया गया स्थगित।
– वृद्आवस्था और विधवा पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1400 किया गया।
– मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल तो उनके छुट्टियों में जोड़ा जाएगा।
– सरकार ने राज्य के सभी महाविद्यालयों में और हर विकासखंड के एक इंटर कॉलेज में करीब 214 पदों पर योग प्रशिक्षकों को आउट सोर्स के माध्यम से रखने का लिया निर्णय।
– अतिथि शिक्षकों के महिला कर्मचारियों को भी मातृ अवकाश देने पर सहमति।

– नगर निकायों के क्षेत्र में किया गया विस्तार पर 10 साल तक घर से टैक्स नहीं लिया जाएगा लिहाजा कमर्शियल भवनों के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
– नरेंद्र नगर में लॉ कॉलेज खोलने का लिया गया निर्णय।
– वीर चंद सिंह गढ़वाली योजना में किया गया आंशिक संशोधन
– हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीटीडीसी ( जिला पर्यटन विकास समिति) का गठन।
– दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना में किया गया संशोधन।
– केदारनाथ में बनने वाले भवनों के निर्माण में नियम से दी गयी छूट।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने पूरी की मांग, पीरुमदारा में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन

– उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में किया गया संसोधन।
– उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा सेवा संवर्ग, के संशोधित नियमावली को मिली मंजूरी।
– जीतपुर नेगी, कॉलोनी को नगर निगम हल्द्वानी में शामिल करने का निर्णय।
– जीएमवीएन के कर्मचारियों को संविदा के आधार पर किया जाएगा सम्मिलित।
– नर्सेस सेवा संवर्ग
– मसूरी के सेवाय होटल में हेलीपैड बनाने की अनुमति।
– ग्राम सुल्तान -आदमपुर को नगर पंचायत बनाने का लिया निर्णय।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुरः नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदमः कल्पना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।