उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- सड़कों के गड्ढे नहीं भरने पर एक्शन में सीएम, दिए कार्यवाही के निर्देश

खबर शेयर करें

Dehradun News: आज प्रातः काल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दीपोत्सव के दृष्टिगत राज्यवासियों को अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।