उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- सीएम धामी ने की घोषणा, गणतंत्र दिवस झांकी में शामिल हर कलाकार को मिलेंगे 50- 50 हजार रुपए…

खबर शेयर करें

Dehradun News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली पर आयोजित विभिन्न राज्यों की झांकियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की ‘मानसखण्ड’ झांकी के कलाकारों ने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में भेंट की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने से राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झांकी में शामिल प्रत्येक कलाकार को 50-50 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना केएस.चौहान भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।