उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर को होगी परीक्षा

खबर शेयर करें

Utrrakhand News: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा द्विवर्षीय डीएलएड (D.EL.Ed) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। द्विवर्षीय डीएलएड (D.El.Ed) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 30 नवम्बर 2024 को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रस्तावित है। राज्य में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) में संचालित द्विवर्षीय डी०एल०एड० (D.EL.Ed) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक एवं अर्ह स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किये जाते हैं। देखिए डिटेल

द्विवर्षीय डीएलएड (D.EL.Ed) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक एवं अर्ह स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी से उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) की वेबसाइट www.ukdeled.com पर दिनांक 05 सितम्बर 2024 से दिनांक 28 सितम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। निर्धारित अन्तिम तिथि एवं समय के बाद आवेदन पत्र एवं शुल्क किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।