उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- सीएम धामी ने किया विधानसभा में ई-विधान एप्लीकेशन का शुभारंभ, जानिए क्या है NeVA

खबर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण किया। इस बार उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र इसी डिजिटल प्रणाली के तहत संचालित किया जा रहा है।

ई-विधानसभा प्रणाली के लागू होने से विधानसभा के कार्य पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस हो जाएंगे। विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, जिससे सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगे।

इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक सुचारू और दक्षता से संपन्न होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा फैसला, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार के नाम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।