उत्तराखंड: सडक़ हादसे में घायल सेना के जवान ने तोड़ा दम, एक माह बाद होनी थी शादी

खबर शेयर करें

Ramnagar News: देवभूमि के भारत मां के सपूतों की भूमि है, यहां हर घर से एक बेटा भारत की रक्षा के लिए सदैय तत्पर रहता है। ऐसे में एक दुखद खबर नैनीताल जिले के रामनगर से आ रही है, जहां शादी पर घर आए आर्मी के जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सात दिन पहले जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। जिसके बाद उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां जब उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली आर्मी अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह 28 साल सेना में बतौर लांस नायक तैनात थे। बताया जा रहा है कि डेढ़ सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। विगत 11 अप्रैल को आनंद रामनगर किसी काम से गया था। वापसी के दौरान छोई पड़ाव पर अज्ञात कार चालकने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीररूप से घायल हो गया। जहां से उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले ही उसे आर्मी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया। रविवार की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

16 मई को होनी थी बहन की शादी

बताया जा रहा है कि आनंद से पहले 16 मई को उसकी बहन की शादी होनी थी। इसके बाद आनंद की बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन एकाएक जवान की मौत से खुशियां मातम बदल गई। आनंद सिंह वर्ष 2013 में वह आर्मी में भर्ती हो हुआ था। चार भाई-बहन में वह तीसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।